पाली: सुभाष नगर में घर के बाहर खेलते मासूम के सिर पर गिरा पत्थर, हुआ घायल, बांगड़ हॉस्पिटल में कराया भर्ती
Pali, Pali | Feb 22, 2026 औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत सुभाष नगर में एक मासूम जो घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान उसके सिर के ऊपर पत्थर के गिर जाने के चलते मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। जिन्हें उपचार के लिए परिजन पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों की ओर से उनका प्राथमिक उपचार भी शुरू किया गया। घटना की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में परिचित भी पहुंचे हॉस्पिटल।