प्रतापगढ़: डीएम प्रतापगढ़ के आदेश पर पट्टी, मगरौरा विकासखंड के 23 तालाबों के लिए आए 28 आवेदन, 21 का हुआ आवंटन
डीएम के आदेश पर पट्टी तहसील क्षेत्र के 53 तालाबों की बोली होनी थी। यह प्रक्रिया सोमवार से शुरू हुई जो मंगलवार को 3:30 बजे संपन्न हो गई।सोमवार को पहले दिन कुल 30 तालाबों की गोली की गई थी। मंगलवार को 23 तालाबों की बोली की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। 23 तालाबों के सापेक्ष 28 प्रार्थना पत्र आए थे। सरसी व पूरे खिरोधर दो ऐसे गांव रहे, जिनके तालाबों की बोली नहीं हुई।