प्रतापगढ़: बाबागंज में पूर्व विधायक और पूर्व प्रमुख के समर्थकों में हुई मारपीट, सीसीटीवी वीडियो हुआ वायरल
नगर कोतवाली के बाबागंज में पूर्व विधायक धीरज ओझा और पूर्व प्रमुख विनोद दुबे के समर्थक आपस में भीड़ गए। इसके बाद जमकर मारपीट हुआ ।मारपीट का सीसीटीवी फुटेज मंगलवार सुबह 11:00 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ।घटना के बाबत पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करने की बात कर रही है।