प्रतापगढ़: जेल रोड क्रॉसिंग के पास पटरी से उतरे ट्रेन के 2 डिब्बे, कई ट्रेनों का आवागमन हुआ प्रभावित
मां बेल्हा देवी धाम जंक्शन पर मंगलवार सुबह 6 बजे नया कोच तैयार करने के लिए शूंटिंग का कार्य हो रहा था। एक तरफ जनरल कोच के और एक के डिब्बो समेत सेटिंग कर जेल रोड क्रॉसिंग की ओर ले जाया गया। जहां दो एसी कोच पटरी से उतर गए। हादसे की खबर मिलने के बाद रेल महक में खलबली मच गई । पटरी से डिब्बे उतारने के बाद आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गई।