प्रतापगढ़: बसिरहा गांव में ट्रैक्टर ट्रॉली ने छात्र को रौंदा, हुई मौत
बसिरहा गांव निवासी मानिक चंद्र यादव का पुत्र अनवय यादव उम्र 10 वर्ष यह कक्षा चार में पढ़ाई करता है। गांव में ही राजनाथ तिवारी के यहां भागवत कथा में प्रसाद लेने के लिए गया हुआ था। सोमवार की रात करीब 8 बजे प्रसाद लेकर साथियों के साथ वापस आ रहा था। नहर के समीप गांव में मिट्टी धुलाई के दौरान नहर के समीप ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से मासूम की मौत हो गई।