प्रतापगढ़: उमरा गांव में अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से वृद्ध महिला की दर्दनाक मौत
उमरा गांव के रहने वाले सपा नेता की मां राज देई पत्नी उमाशंकर यादव दाउदपुर सैफाबाद संपर्क मार्ग पर घर से सुबह 6 बजे के करीब अपने खेत की तरफ जा रही थी। दाउदपुर की तरफ से आ रही अनियंत्रित ट्रक ने सड़क के किनारे से गुजर रही महिला को टक्कर मार दी। जिससे महिला की मौके पर मौत हो गई । पोस्टमार्टम हाउस पर प्रतापगढ़ सांसद एसपी पटेल पहुंचकर संवेदना जताई।