प्रतापगढ़: बेहड़ा गांव में मुकदमा वापस न लेने पर धमकी और मारपीट, एसपी के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
बेहड़ा गांव के रहने वाले सुरेश कुमार ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया क़ि उनका गांव के ही कुछ लोगो से विवाद चल रहा है।वह अपने मछली पालने के तालाब के पास बने कमरे मे आराम कर रहे थे। तभी रंजिश के चलते गांव के फ़िरदौस, महफूज, गफ्फार अचानक वहां पहुंचे तथा सुरेश के ऊपर हमला कर दिया । मुकदमा न उठाने पर उसे धमकी देने के साथ मारा पीटा गया।