फर्रुखाबाद: इटावा-बरेली नेशनल हाईवे 730 सी पर बने गंगापुर पर चल रहा मरम्मत कार्य, यात्री हुए परेशान
फर्रुखाबाद में इटावा-बरेली नेशनल हाईवे पर स्थित लगभग 50 वर्ष पुराने पांचाल घाट पुल (लोहिया सेतु) की मरम्मत का कार्य जारी है। इस मरम्मत कार्य के कारण पुल पर यातायात प्रभावित हो रहा है, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं। मंगलवार शाम को मरम्मत कार्य के चलते शहर क्षेत्र में मसेनी से पांचाल घाट तक वाहनों की लंबी लाइनें देखी गईं। वहीं, पुल के दूसरी