गुमला: मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती से दुष्कर्म: आरोपी दोषी करार
Gumla, Gumla | Sep 10, 2026 एडीजे-1 प्रेम शंकर की अदालत ने मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती के साथ दुष्कर्म के मामले में कामडारा प्रखंड के लोएंगा निवासी सुरेश महली को दोषी करार दिया है। दोषसिद्धि के बाद अदालत में सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिए 11 सितंबर की तारीख निर्धारित की गई है। घटना के समय पीड़िता अपने घर में दो बच्चियों के साथ थी। घर के सभी बड़े सदस्य किसी काम से बाहर गए थे।