उदयपुर के गीतांजलि मेडिकल कॉलेज में जन्मी मात्र 900 ग्राम वजन की नवजात को गंभीर स्थिति में चित्तौड़गढ़ के सरकारी महिला एवं बाल चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उसे नया जीवन मिला। बच्ची जन्म से ही आरडीएस, संक्रमण, पीलिया और एस्फिक्सिया जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रही थी।