फर्रुखाबाद: होमगार्ड भर्ती परीक्षा देने आए अभ्यर्थी की हालत बिगड़ी, अस्पताल में कराया भर्ती, परीक्षा एमआईसी इंटर कॉलेज में दी थी
जनपद कानपुर देहात के रसूलाबाद निवासी 24 वर्षीय राम मनोहर एमआईसी इंटर कालेज फतेहगढ़ में द्वितीय पाली में उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती की परीक्षा दे रहा था। बताया कि उसका प्रश्न पत्र पूरा हो चुका था इस दौरान अचानक से चक्कर आ गया और गिर गया। वहां तत्काल उपचार दिया गया। इसके बाद उसे एंबुलेंस की मदद से एक सिपाही व फार्मासिस्ट लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर आए