पुपरी: पुपरी डीएसपी कार्यालय में पुपरी व बोखरा थाना के 6 एएसआई को एसआई पद पर प्रोन्नति के बाद किया गया सम्मानित
पुपरी डीएसपी कार्यालय में मंगलवार को 3 बजे दिन में पुपरी एवं बोखरा थाना में तैनात 6 एएसआई को एसआई के पद पर प्रोन्नति के सम्मानित किया गया। इस मौके पर एएसपी सह डीएसपी सुनीता कुमारी ने उन्हें कंधों पर स्टॉर लगाकर सम्मानित करते हुए बधाई दी है।