उज्जैन: गदा पुलिया से लालपुल तक निर्माणाधीन मार्ग का संभागायुक्त और कलेक्टर ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता और एलाइनमेंट पर दिए निर्देश 🚧📐
सिंहस्थ महापर्व 2028 के सुचारू संचालन के लिए नगर निगम और एमपीआरडीसी द्वारा कराए जा रहे सड़क निर्माण कार्यों का संभागायुक्त सह मेला अधिकारी आशीष सिंह, कलेक्टर रौशन कुमार सिंह और निगमायुक्त अभिलाष मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। प्रशासनिक टीम ने गदा पुलिया से जयसिंहपुरा होते हुए लालपुल तक बन रही सड़क तथा हरि फाटक ब्रिज के नीचे रवि शंकर नगर क्षेत्र में सड़क एलाइनमेंट की तकनीकी ड्राइंग देखकर प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान संभागायुक्त ने निर्माण एजेंसी और निगम इंजीनियरों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य तय गुणवत्ता और समय-सीमा के भीतर पूरे किए जाएं ताकि सिंहस्थ के दौरान श्रद्धालुओं को सुगम व निर्बाध आवागमन मिल सके।
#UjjainNews #Simhastha2028 #RoadConstruction #Infrastructure #AshishSingh UjjainAdministration MPNews