उज्जैन: भैरवगढ़ स्थित मां बगलामुखी धाम पर नवरात्रि की धूम, दस महाविद्याओं की आराधना और 15 अक्टूबर को निकलेगी विशाल चुनरी यात्रा 🪔🚩
धार्मिक नगरी उज्जैन के भैरवगढ़ स्थित सिद्ध मां बगलामुखी धाम पर शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। भर्तृहरि गुफा के पीर महंत रामनाथ महाराज के अनुसार, मंदिर में दस महाविद्या और नवदुर्गा के विशेष स्वरूपों का दैनिक पूजन, कुमकुम अर्चना और कष्ट-निवारक आहुतियों के साथ विशेष हवन अनुष्ठान संपन्न हो रहे हैं। नवरात्रि उत्सव के तहत मंदिर परिसर में 15 और 16 अक्टूबर को भव्य गरबा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। वहीं, 15 अक्टूबर को रणजीत हनुमान मंदिर से भैरवगढ़ स्थित बगलामुखी धाम तक एक विशाल चुनरी यात्रा निकाली जाएगी, जिसको लेकर मंदिर समिति ने व्यापक तैयारियां की हैं और धर्मप्रेमियों से बड़ी संख्या में सहभागिता की अपील की है।
#UjjainNews #MaaBaglamukhi #Navratri2026 #ChunariYatra #Bhairavgarh UjjainDarshan MPNews