उज्जैन: भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव और तिलक वर्मा ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, भस्म आरती में हुए शामिल 🏏🙏
विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के दरबार में भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव और युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने मत्था टेका। दोनों खिलाड़ियों ने तड़के आयोजित होने वाली भगवान महाकाल की दिव्य भस्म आरती में सहभागिता की और नंदी हॉल में बैठकर शिव आराधना की। इस दौरान दोनों क्रिकेटरों ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर बाबा महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया और देश की सुख-समृद्धि व आगामी मैचों में टीम की सफलता की कामना की। मंदिर में भारतीय क्रिकेटरों के पहुंचने की खबर लगते ही उनके प्रशंसकों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
#UjjainNews #MahakalTemple #KuldeepYadav #TilakVarma #BhasmAarti TeamIndia MPNews