उज्जैन: महाकाल चौराहे से गोपाल मंदिर तक सड़क चौड़ीकरण का विरोध तेज, देर रात मार्किंग से भड़के व्यापारियों ने किया बाजार बंद का ऐलान 🛑🏪
उज्जैन में महाकाल चौराहे से गोपाल मंदिर तक प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शनिवार देर रात करीब एक बजे प्रशासन द्वारा की गई मार्किंग के बाद रविवार को क्षेत्र के व्यापारियों और रहवासियों में गहरा आक्रोश फैल गया। सड़क चौड़ीकरण की इस कार्रवाई पर तीखी नाराजगी जताते हुए व्यापारी रहवासी महासंघ ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है और सोमवार से प्रभावित पूरे क्षेत्र का बाजार अनिश्चितकाल के लिए बंद रखने का ऐलान कर दिया है। बाजार बंद रहने से क्षेत्र की तमाम व्यापारिक गतिविधियां पूरी तरह ठप रहने और आम नागरिकों के साथ-साथ श्रद्धालुओं को भी असुविधा होने की संभावना है। व्यापारी वर्ग अपनी दुकानों और आजीविका पर संकट का हवाला देते हुए प्रशासन से इस योजना पर पुनर्विचार की मांग कर रहा है।
#UjjainNews #RoadWidening #