उज्जैन: मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर आयुर्वेदिक कॉलेज और अस्पताल में तालाबंदी, 7वें दिन भी धरने पर डटे इंटर्न डॉक्टर 🏥🔒
उज्जैन के शासकीय धन्वंतरि आयुर्वेदिक चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे छात्र-छात्राओं ने सोमवार को कॉलेज और अस्पताल के मुख्य द्वार पर तालाबंदी कर दी। पिछले सात दिनों से धरने पर बैठे बीएएमएस इंटर्न छात्रों ने परिसर में जोरदार नारेबाजी करते हुए मांग की कि उनका मानदेय ₹9,383 से बढ़ाकर अन्य राज्यों की तर्ज पर ₹21,500 प्रतिमाह किया जाए। गेट पर ताले लटके होने के कारण सुबह अस्पताल पहुंचे डॉक्टरों, स्टाफ और दूर-दराज से आए मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौके पर पहुंची पुलिस और अस्पताल प्रबंधन द्वारा समझाइश के प्रयास बेनतीजा रहे और छात्र अपनी मांगों पर अड़े रहे।
#UjjainNews #AyurvedicCollege #InternDoctorsProtest #StipendHike #TalaBandi HealthDepartment MPNews