विष्णुगढ़: सातमील में झारखंड लहेरी समाज के प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी सम्मेलन का किया गया आयोजन, पूर्व विधायक हुए शामिल
झारखंड लहेरी समाज के प्रदेशस्तरीय कार्यकारिणी सम्मेलन का आयोजन रविवार को सातमील स्थित अतिथि सत्कार सभागार में हुआ। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि गिरिडीह के पूर्व विधायक ओमीलाल आजाद शामिल हुए। सम्मेलन में मुख्य अतिथि ने कहा कि समाज के विकास के लिए एकजुटता अति आवश्यक है। इसके लिए समाज के लोगों को संगठित होना होगा।