विष्णुगढ़: चानो स्थित नंदोडीह में सड़क निर्माण कार्य में लगी हाइवा पलटी, चालक बाल-बाल बचा
विष्णुगढ़ के चानो स्थित नंदोडीह में शुक्रवार को एक हाइवा पलट गई। हाइवा में पत्थर का चिप्स लदा था। घटना में हाइवा का चालक बाल-बाल बच गए। ग्रामीणों के सहयोग से चालक को हाइवा से बाहर निकाला गया। बताया जाता है कि विष्णुगढ़ प्रखंड के बनासो से बुडगड़ा तक लोक निर्माण विभाग द्वारा टू लेन सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। इस सड़क के निर्माण कार्य में दर्जनों हाइवा लगे हैं।