विष्णुगढ़: विष्णुगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नेत्रदान पखवाड़े की हुई शुरुआत, कई लोगों ने कराया नेत्रदान का रजिस्ट्रेशन
विष्णुगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे गुरुवार को नेत्रदान पखवारा की शुरुआत हुई। नेत्रदान पखवारा का शुभारंभ प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अरुण कुमार सिंह, डॉ सैयद जफर हसन, डॉ शाहबान तथा नेत्र विशेषज्ञ डॉ परिमल पियूष आदि ने दीप प्रजवल्लित कर किया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया नेत्रदान पखवारा की शुरुआत अस्पताल मे की गई है, जो आगामी 15 दिनों तक चलेगा।