विष्णुगढ़: भुताही मुरगांव में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर दही हांडी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, कई टीम के गोविंदाओं ने दिखाया दम
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर भुताही मुरगांव स्थित श्री राधा श्याम सुंदर मंदिर में मंगलवार को इस्कान द्वारा दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। दही हांडी में बालक वर्ग में गोल्डन युवा क्लब भेलवारा, राइडर ग्रुप भुताही मुरगांव तथा अंशु ग्रुप के गोंविदा शामिल हुए। वहीं, बालिका वर्ग में हरे कृष्णा ग्रुप प्रतिभागी बने।