विष्णुगढ़: नवादा में चेहल्लुम को लेकर निकाला गया ताजिया एवं निशान, ताजियादारों एवं लाठी करतब प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
नवादा मे मुहर्रम के 40वें दिन चेहल्लुम त्योहार को लेकर खास आयोजन किया गया। चेहल्लुम को लेकर आकर्षक ताजिया एवं निशान निकाला गया। इस मौके पर अकीदतमंदों ने हजरत इमाम हुसैन एवं उनके साथियों की शहादत को सलाम किया। त्योहार को लेकर नवादा स्थित अरबी कॉलेज के मैदान में मेला का भी आयोजन किया गया। जिसमें आसपास के अलावा दूरदराज इलाकों से भी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।