विष्णुगढ़: चानो में जेएलकेएम सुप्रीमो टाइगर जयराम महतो की हुई सभा, मांडू विधानसभा में बदलाव लाने की अपील की
चानो में शनिवार को जेएलकेएम सुप्रीमो टाइगर जयराम महतो की सभा हुई। इस सभा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और उनके विचारों को सुना। इसके पूर्व चानो पहुंचने पर जेएलकेएम सुप्रीमो का जोरदार स्वागत किया गया। उन्होने अपने संबोधन में कहा कि मांडू विस की धरती को पूर्व विधायक स्व. टेकलाल महतो ने खून पसीने से सींचा है। उनके निधन के बाद उनके पुत्र विधायक रहे।