ढीमरखेड़ा: ढीमरखेड़ा न्यायालय परिसर में लेनदेन विवाद गरमाया, अधिवक्ता संघ का विरोध, कार्रवाई रद्द करने की मांग
कटनी जिले के ढीमरखेड़ा न्यायालय परिसर में अधिवक्ता और एक महिला के बीच लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है। बीते दिनों जमानत प्रकरण में पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के बाद पुलिस द्वारा दोनों पक्षों पर की गई कार्रवाई से अधिवक्ता संघ में नाराजगी देखी जा रही है। इस मामले को लेकर अधिवक्ता संघ खुलकर विरोध में उतर आया है।