फिल्ममेकर इम्तियाज अली की बेटी इदा अली की जिंदगी में एक नई शुरुआत हुई है। इदा ने अपने लंबे समय के पार्टनर कृष अग्रवाल से सगाई कर ली है। कुछ समय पहले कृष ने इदा को रोमांटिक अंदाज में प्रपोज किया था, जिसके बाद अब दोनों ने मुंबई में इंगेजमेंट कर ली है। इदा के मंगेतर फिल्म इंडस्ट्री से नहीं जुड़े हैं, लेकिन दोनों लंबे समय से एक दूसरे के साथ हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर साथ फोटोज पोस्ट करते रहे हैं। सगाई की बेहद खूबसूरत तस्वीरें सामने आई हैं, जो मन मोह लेने वाली हैं।
इदा और कृष कई साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। बीते 1 जुलाई को कृष ने नॉर्वे के यट्रेसैंड बीच पर इदा को प्रपोज किया था। इसके बाद 12 जुलाई को इदा ने इंस्टाग्राम पर इस खास पल का वीडियो शेयर किया और अपनी अंगूठी की झलक दिखाई।
Korba, Korba | Sep 23, 2026