बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय जहां इन दिनों 'रामायमणम् पार्ट 1' की रिलीज की तैयारी में जुटे हैं, वहीं उनकी गोद ली हुई बेटी सहारा शाह भी फिल्मों में डेब्यू की तैयारी कर रही हैं। जी हां, 50 साल के एक्टर विवेक ओबेरॉय के पत्नी प्रियंका अल्वा के साथ दो बच्चे हैं - 13 साल का बेटा विवान वीर ओबेरॉय और 11 साल की बेटी अमेया निर्वाण ओबेरॉय। लेकिन उनकी एक गोद ली हुई बेटी सहारा शाह भी है, जो अब 22 साल की हैं। लेकिन सहारा की कहानी सिर्फ इतनी सही नहीं है। वह कैंसर सर्वाइवर हैं। जानलेवा बीमारी को मात दे चुकी हैं। उन्होंने एविएशन की ट्रेनिंग भी ली है और अब एक्टिंग की दुनिया में उतरने वाली हैं।
हाल ही एक इवेंट में विवेक की आंखें तब भर आईं, जब उनकी गोद ली हुई बेटी सहारा शाह ने उनकी मौजूदगी में अपनी पहली फिल्म साइन की। यह करीब 20 साल का इंतजार था, क्योंकि विवेक ने सहारा को तब गोद लिया था, जब वह महज ढाई साल की थीं।
Korba, Korba | Sep 23, 2026