राजस्थान के झुंझुनूं जिले में नगरीय निकाय चुनाव का शोर पूरी तरह थमा भी नहीं है कि झुंझुनूं जिले में अब ग्रामीण सरकार के गठन का काउंटडाउन शुरू हो गया है। बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित सूचना केंद्र सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अरुण गर्ग के नेतृत्व में आरक्षण की लॉटरी निकाली गई। एक बच्ची के हाथों डिब्बे में रखी पर्चियां बारी-बारी से निकलवाई गईं और देखते ही देखते जिले की पंचायत समितियों और जिला परिषद के चुनावी समीकरण बदल गए।
दरअसल, बुधवार को जिले की 14 पंचायत समितियों के प्रधान पद, जिला परिषद के 41 सदस्य पद और पंचायत समितियों के 248 वार्ड सदस्य पदों के लिए आरक्षण की स्थिति तय कर दी गई है। आरक्षण की पर्ची निकलते ही महीनों से चुनावी तैयारी में जुटे संभावित दावेदारों के समीकरण कहीं बन गए तो कहीं बिगड़ गए। कई दावेदारों की निगाहें जिस सीट पर थीं, वही सीट दूसरे वर्ग के लिए आरक्षित हो गई।
#Jhunjhunu #RajasthanPanchayatElection #PanchayatElection
Korba, Korba | Sep 23, 2026