साउथ सिनेमा की सुपरस्टार एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं। 39 साल की एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी पारंपरिक गोद भराई सेरेमनी की फोटोज भी फैंस के साथ शेयर की थीं। अब इस खास फेज में वो खुद को एक्टिव रखने की कोशिश कर रही हैं जिसके लिए उन्होंने अपने रूटीन में पिकलबॉल को ऐड किया है। एक्ट्रेस जिम के बजाय पिकलबॉल कोर्ट पर अपने 51 साल के पति राज निदिमोरू के साथ खूब मस्ती करती नजर आई हैं।
सामंथा ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसमें वह पूरे जोश के साथ गेम खेलती नजर आईं।
Korba, Korba | Sep 23, 2026