हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज उन दिग्गजों में से हैं, जो पहले दिन से सिनेमा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते इस्तेमाल के खिलाफ रहे हैं। अब सोमवार को BAFTA के एक खास इवेंट में 64 साल के टॉम क्रूज ने AI के मुकाबले कला और इंसानी हुनर की ताकत पर छह मिनट लंबा भाषण दिया। उनकी कही बातों ने वहां मौजूद दर्शकों को इतना प्रभावित किया सभा में शांत बैठे दर्शक खड़े होकर तालियां बजाने लगे। 'मिशन: इम्पॉसिबल' फेम एक्टर ने कहा कि AI कभी कलाकारों की जगह नहीं ले सकता, क्योंकि उसमें 'इंसान' जैसा कुछ नहीं है।
बाफ्टा के 'लाइफ इन पिक्चर्स' इवेंट में टॉम क्रूज ने अपने लंबे फिल्मी करियर और सिनेमा के प्रति अपने जुड़ाव पर बात की। इसी दौरान होस्ट एडिथ बोमन ने उनसे AI से जुड़ा सवाल पूछा। उन्होंने जानना चाहा कि यह टेक्नोलॉजी उस फिल्मी माध्यम को किस तरह प्रभावित करेगी, जिसे टॉम क्रूज बेहद पसंद करते हैं। इसके जवाब में 'टॉप गन' स्टार ने फिल्ममेकिंग में इंसानी हुनर और थिए
Korba, Korba | Sep 23, 2026