चौसा: चौसा में जनगणना की समीक्षा बैठक, बीडीओ ने कहा- लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी
Chausa, Buxar | May 9, 2026 चौसा प्रखंड कार्यालय सभागार मे शनिवार को 12:30 बजे अपराह्न मे जनगणना कार्यों की प्रगति को लेकर सुपरवाइजरों और प्रगणकों की अहम बैठक हुई। अध्यक्षता बीडीओ मनोज पासवान ने की। बीडीओ ने स्पष्ट कहा कि जनगणना राष्ट्रीय महत्व का कार्य है, इसमे लापरवाही अस्वीकार्य है। सभी प्रगणको और सुपरवाइजरों को गंभीरता, पारदर्शिता व समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश दिया।