जगदलपुर: बस्तर में अवैध उत्खनन पर खनिज विभाग ने की कार्रवाई, पोकलेन समेत 16 वाहन जब्त कर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की
बस्तर जिले में अवैध उत्खनन और खनिजों के अवैध परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया। कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशानुसार खनिज विभाग के जांच दल ने हाल ही में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन औचक निरीक्षण अभियान चलाया, जिसके परिणामस्वरूप बड़े पैमाने पर अवैध परिवहनकर्ताओं के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की गई है।