🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | चित्रकूट
### बरेली में 68 हजार ग्राम प्रहरियों का सम्मान समारोह, चित्रकूट में भी हुआ लाइव प्रसारण
📍 स्थान: कान्हा सभागार, रिजर्व पुलिस लाइन्स, चित्रकूट 📅 दिनांक: 13 अक्टूबर 2026
चित्रकूट। उत्तर प्रदेश में ग्राम प्रहरियों के सम्मान समारोह का बरेली से टेलीविजन के माध्यम से लाइव प्रसारण किया गया। इस अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन्स चित्रकूट स्थित कान्हा सभागार में कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के समस्त ग्राम चौकीदारों को संबोधित किया।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी चित्रकूट पुलकित गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह सहित माननीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रहरियों के सम्मान एवं ग्रामीण क्षेत्रों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को लेकर मुख्यमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण देखा गया।
ग्राम प्रहरी ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने, महत्वपूर्ण सूचनाएं पुलिस तक पहुंचाने तथा पुलिस और आमजन के बीच समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
रिपोर्ट: छोटेलाल, ब्यूरो चीफ चित्रकूट R हिंदुस्तान | सच के साथ, आपकी आवाज़