गुना: किशनगढ़: दबंगों पर खेत में मवेशी घुसाकर फसल उजाड़ने, महिलाओं से अभद्रता का आरोप; SP से शिकायत
Guna, Guna | Aug 22, 2026 गुना कैंट थाना के किशनगढ़ गांव के एक परिवार ने 22 अगस्त दोपहर एसपी से शिकायत की है फरियादी जितेंद्र लोधा ने आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश में गांव के दबंग परिवार के लोगों ने रात में सब्जी के खेत में मवेशी घुसा दिए सब्जी उजाड़ दी। विरोध करने पर धमकियों और विवाद करने ओर महिलाओं से अभद्रता करने का आरोप लगाया है। एसपी से जांच और कार्यवाही की मांग की है।