लखीसराय: लखीसराय जिले में अग्निशमन सेवा सप्ताह के छठे दिन अग्नि सुरक्षा को लेकर कई कार्यक्रम आयोजित
अग्निशमन सेवा सप्ताह के छठे दिन रविवार को लखीसराय जिले में कई जगहों मॉक ड्रिल एवं जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को अग्नि सुरक्षा को लेकर जागरूक किया गया. अपराह्न 5:30 बजे प्रेस ब्रीफ में दी गई जानकारी के मुताबिक दरियापुर,रामगढ़ चौक आदि जगहों पर लोगों को आग लगने के दौरान बचाव की जानकारी दी गई. अग्नि सुरक्षा उपकरण के इस्तेमाल का तरीका बताया गया.