मोकामा में गरजे अनंत सिंह, बोले - नीरज कुमार को हराना है, जनता मालिक है, भगवान है_
बिहार के बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह ने एक बार फिर एमएलसी चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने देश और बिहारवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं दीं और कहा कि नौजवान अपने माता-पिता की सेवा करें। साथ ही उन्होंने एमएलसी नीरज कुमार के खिलाफ चुनाव लड़ने और उन्हें हराने की बात कही।
पटना की हैं, जहां मीडिया से बात करते हुए अनंत सिंह ने कहा कि नीरज कुमार घमंडी आदमी हैं और जनता और भगवान से प्रार्थना है कि ऐसे व्यक्ति को हराया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें फंसाया गया है और इसके लिए जनता से माफी भी मांगी।
वहीं नीरज कुमार के अस्पताल में भर्ती होने के सवाल पर अनंत सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि वो अस्पताल में भर्ती नहीं हैं, सिर्फ जांच कराने जाते हैं। ये उनका पुराना आदत है, बूथ पर पैसा भेजना होगा तो कहेंगे हार्ट अटैक हो गया, दो घंटे में फिर आ जाएंगे। रैली और नाम को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि तेजस्वी साहब के नाम-काम था, हमारा नाम दे देते हैं तो पद भी जान जाता है। चुनाव की तैयारी पर उन्होंने कहा कि तैयारी बढ़िया है, जनता मालिक है, भगवान है। नीतीश कुमार से मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि काहे नहीं जाएंगे मिलने, बगल की ही बात है।
Rajauli, Nawada | Oct 20, 2026