स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने दी देशवासियों को त्योहारों की शुभकामनाएं, युवाओं से की भक्ति के मार्ग पर चलने की अपील*
बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार दुर्गा पूजा के मौके पर पूजा पंडाल में पहुंचे, जहां उन्होंने देशवासियों और बिहारवासियों को त्योहारों की शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने हाल ही में हुई दुर्घटनाओं पर गहरा दुख व्यक्त किया।
मंत्री निशांत कुमार ने कहा कि माँ का आशीर्वाद सभी देशवासियों और बिहारवासियों पर बना रहे। उन्होंने बंगाल में पूजा पंडाल में हुई दुखद घटना पर शोक जताते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
इस दौरान उन्होंने युवाओं से विशेष अपील करते हुए कहा कि वे ड्रग्स और हिंसा जैसी चीजों से दूर रहें और भक्ति के मार्ग पर चलें। उन्होंने कहा कि कलिकाल में युवा भटकाव से बचें और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ें।
*BYTE: निशांत कुमार, स्वास्थ्य मंत्री, बिहार*
Rajauli, Nawada | Oct 19, 2026