कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन्च, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया लोकार्पण*
कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र की जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए एक नई पहल की गई है। कुम्हरार विधानसभा जनसमस्या निवारण ऐप "कुम्हरार सेवा सहायता पोर्टल - आपका विधायक आपके साथ" का लोकार्पण आज किया गया।
इस पोर्टल का लोकार्पण भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन के द्वारा किया गया। इस अवसर पर भाजपा बिहार प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय सरावगी, कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री संजय गुप्ता सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों की समस्याओं को संबंधित स्तर तक पहुंचाना, जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देना तथा उनके समाधान की प्रक्रिया को अधिक सुगम एवं प्रभावी बनाना है। इस पोर्टल के माध्यम से जनता सीधे अपने विधायक से जुड़ सकेगी और अपनी समस्याओं का समाधान पा सकेगी।
Rajauli, Nawada | Oct 18, 2026