अटल पथ पर तेज रफ्तार काली स्कॉर्पियो पलटी, 2 की मौत, 6 घायल
*एंकर -* राजधानी पटना के अटल पथ पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहाँ एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो के पलटने से 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 6 लोग घायल हो गए।
घटना 18 अक्टूबर की सुबह करीब साढ़े 11 बजे की है। काले रंग की स्कॉर्पियो नंबर बीआर 01 जेवाई 6754 आर ब्लॉक की तरफ से दीघा की ओर तेज रफ्तार में जा रही थी। महर्षि नगर रोड नंबर 3 के सामने अटल पथ पर गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे की चपेट में पैदल चल रहे 6 लोग घायल हो गए। सभी को पाटलिपुत्रा थाना सहयोग अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से 2 गंभीर घायलों को पीएमसीएच रेफर किया गया। इलाज के दौरान 2 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर लिया है।
*बाइट - सुश्री सुषमा सागर, विधि-व्यवस्था-02, पटना*
Rajauli, Nawada | Oct 19, 2026