लोहंडीगुडा: शराब दुकान के विरोध में ग्रामीणों का हल्लाबोल, 5 दिन से दिन-रात धरना जारी
बस्तर जिले के लोहंडीगुड़ा ब्लॉक के बांडाजी गांव में प्रस्तावित शराब दुकान के विरोध में ग्रामीणों का आंदोलन लगातार पांचवें दिन भी जारी है। चित्रकोट रोड स्थित गांव में सैकड़ों महिला-पुरुष दिन-रात अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। ग्रामीणों ने स्पष्ट कर दिया है कि शराब दुकान नहीं खोलने का लिखित आश्वासन मिलने तक उनका आंदोलन समाप्त नहीं होगा।