लालगंज: बरुआ गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने घर में लगे बांस में दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर दी जान
हलिया थाना क्षेत्र के बरुआ गांव में एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी। यह घटना मंगलवार की देर शाम करीब 7:00 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर बुधवार सुबह हलिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी पर विधि विधान प्रयोगशाला की टीम भी मौके पर पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य जुटाएं।