🚨 **ऐसे दी जाती है जिला बदर हुए गुंडों की विदाई!**
अमेठी में जिलाधिकारी शशांक चौधरी के आदेश पर गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। संग्रामपुर थाना क्षेत्र के टिकरिया मजरे भौसिंहपुर निवासी सुजीत पांडेय को छह माह के लिए जिला बदर किया गया है।
थाना प्रभारी संजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने लोहिया नगर में डुगडुगी बजवाकर मुनादी कराई और सार्वजनिक रूप से जिला बदर की कार्रवाई की जानकारी दी।
जिला बदर की अवधि में सुजीत पांडेय को प्रयागराज में रहना होगा। इस दौरान अमेठी की सीमा में प्रवेश करने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
📍 **अमेठी | संग्रामपुर**
#AmethiNews #BreakingNews #AmethiPolice #DistrictBadar #KhabarPublicNews #उत्तरप्रदेश
DM Amethi Amethi Police
Amethi, Amethi | Nov 14, 2026