बहादुरपुर की ग्राम पंचायतों को मिले 11 पानी के टैंकर, सांसद किशोरी लाल शर्मा ने किया वितरण
जायस, अमेठी। बहादुरपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायतों को पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गुरुवार को बहादुरपुर चौराहे स्थित नैना रिसॉर्ट में पानी के टैंकर वितरण समारोह आयोजित किया गया। कांग्रेस नेता प्रदीप सिंघल की पहल पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद किशोरी लाल शर्मा ने 11 पानी के टैंकर वितरित किए।
प्रत्येक टैंकर की क्षमता तीन हजार लीटर है। इस व्यवस्था के तहत दो ग्राम पंचायतों के बीच एक टैंकर उपलब्ध कराया गया है। कांग्रेस नेता प्रदीप सिंघल ने बताया कि वर्ष 2014 में भी उनके प्रयास से क्षेत्र में पानी के टैंकर उपलब्ध कराए गए थे।
इस दौरान सांसद किशोरी लाल शर्मा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और जनसंपर्क बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
Kishori Lal Sharma Asad Babu Unchgaon Court Indian National Congress DM Amethi
Amethi, Amethi | Nov 12, 2026