रामगंजमण्डी: रामगंजमंडी में राशन डीलर की मनमानी से परेशान उपभोक्ताओं ने किया हंगामा, डीलर पर गंभीर आरोप लगाए
रामगंजमंडी में राशन डीलर की मनमानी का मामला सामने आया है। जिसके चलते उपभोक्ताओं ने डीलर पर गम्भीर आरोप लगाए है। मामला शहर के वार्ड नम्बर 13 का है। जहां गुरूवार दोपहर करीब 2 बजे गेंहू वितरण के दौरान उपभोक्ताओं ने हंगामा कर दिया। इस दौरान उपभोक्ताओं ने डीलर द्वारा अभद्रता करने और समय पर राशन सामग्री उपलब्ध नही करवाने के आरोप लगाए।