रामगंजमण्डी: बुधखान में रात्रि चौपाल का आयोजन, बिजली, पानी और चिकित्सा से जुड़ी 17 समस्याएं आई, 3 का मौके पर किया निस्तारण
रामगंजमंडी के बुधखान में रात्रि चौपाल शिविर का आयोजन किया गया। जो एसडीएम नीता वासिटा की अध्यक्षता मे आयोजित हुआ। शिविर शुक्रवार शाम 7 बजे शुरू हुआ जो रात 10 बजे तक जारी रहा। इस दौरान शिविर में विभिन्न विभागों से सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे। चौपाल मे ग्रामीणों ने बिजली, पानी, चिकित्सा, शिक्षा, कृषि, पशु पालन समेत आदि समस्याएं सुनाई।