रामगंजमण्डी: रामगंजमंडी में कोटा महोत्सव का आयोजन, कश्मीरी, हरियाणवी और राजस्थानी नृत्य की दी गई प्रस्तुति
रामगंजमंडी में उपखंडस्तरीय "कोटा महोत्सव" का आगाज बुधवार देर रात करीब 9 बजे से शुरू हुआ जो देर रात तक चला, शहर के गोवर्धनपुरा बीजासन माता मंदिर परिसर में कोटा महोत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमे लोककलाकारों-स्कूली बच्चों और सरकारी कार्मिकों की मौजूदगी में कोटा महोत्सव मनाया गया। महोत्सव में कश्मीरी, हरियाणवी और राजस्थानी नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा।