रामगंजमण्डी: चोरी की बढ़ती वारदातों से आक्रोशित व्यापारियों ने सरकारी कुआं चौराहा पर किया धरना प्रदर्शन, चोर को पकड़ पुलिस को सौंपा
रामगंजमंडी मे दुकानों पर चोरियो की बढ़ती वारदात से आक्रोशित व्यापारियों ने शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे सरकारी कुआं चोराहे पर बैठ कर धरना प्रदर्शन किया। दरअसल शुक्रवार को ही व्यपारियो ने एक चोर को तेल का पीपा चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। जिसके बाद व्यपारियो ने चोर को पुलिस के हवाले कर दिया। ऐसे मे व्यापारी एकजुट होकर एसडीएम कार्यलय ज्ञापन देने पहुंचे।