रामगंजमण्डी: मेड़तवाल धर्मशाला में आयोजित निशुल्क मोतियाबिंद (नेत्र) ऑपरेशन शिविर, 24 दिसम्बर को होगा समापन
रामगंजमंडी में शनिवार सुबह करीब 10 बजे बापना सोशल सर्किल ग्रुप के तत्वाधान में मेडतवाल धर्मशाला में निशुल्क मोतियाबिंद (नेत्र) ऑपरेशन चार दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें डीवाईएसपी घनश्याम मीना, पूर्व पालिकाध्यक्ष हुकुम बापना और पालिकाध्यक्ष देवीलाल सैनी ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया।