श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के प्रधान विशाल सिंगला के नेतृत्व में आयोजित हुआ समाज सेवा कार्य दिवस
नगर में विभिन्न स्थानों पर आयोजित सेवा कार्यों के लिए हुआ विशाल सिंगला भव्य स्वागत
कुरुक्षेत्र, 29 जून : श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत एवं साया के तत्वावधान में सोमवार को ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर पंचायत के प्रधान विशाल सिंगला के नेतृत्व में समाज सेवा कार्य दिवस आयोजित किया गया।
प्रधान विशाल सिंगला ने कहा कि उनके जीवन का अहम दिन है जिसे सामाजिक सेवा, धार्मिक आस्था एवं जनसेवा को समर्पित करते हुए मना रहे हैं। इस अवसर पर नगर में विभिन्न स्थानों पर सेवा कार्यों के लिए कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी के अंतर्गत महाराजा अग्रसेन रसोई के विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोगों, यात्रियों, श्रद्धालुओं एवं जरूरतमंद लोगों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया।
इसी अवसर पर प्रधान विशाल सिंगला की लम्बी आयु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए साधु मंदिर स्थित मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के साथ की गई। विशाल सिंगला ने भी समस्त नगर वासियों की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इसके उपरांत उन्होंने पिपली गौशाला पहुंच कर गौमाता को हरा चारा खिलाया और गौ सेवा का संदेश दिया। इसके बाद उन्होंने वात्सल्य वाटिका पहुंचकर बच्चों के साथ समय बिताते हुए उन्हें मिठाइयां एवं उपहार वितरित किए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसी क्रम में अग्रसेन चौक पर जन सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्थापित किए गए एक वाटर कूलर का भी विधिवत उद्घाटन किया। दिनभर विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं द्वारा विशाल सिंगला का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। सेक्टर-13 में अर्जुन गर्ग एवं उनके साथियों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विशाल सिंगला का नागरिक अभिनंदन किया। इसके पश्चात अग्रवाल धर्मशाला रेलवे रोड में भी आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य लोग एवं समाज के सदस्यों ने स्वागत सत्कार किया। मोती चौक स्थित अग्रवाल धर्मशाला में समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक उनका स्वागत किया। प्रेरणा वृद्धाश्रम में विशाल सिंगला ने बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर विधायक अशोक अरोडा सहित नवकेतन गोयल, जितेंद्र कुमार, अभय मित्तल, मास्टर सतपाल, कुलवंत गर्ग, अमित मित्तल, जयपाल गोयल, राजीव गर्ग, माणिक गोयल, नितिन गोयल, डिम्पल गर्ग, शिवम एमसी, प्रवीण गोयल, साबू सिंगला, अर्जुन गर्ग, राजन गोयल, सुमित मित्तल, अमित रोहिल्ला, विनोद गर्ग पप्पू, योगेश गर्ग, हिमांशु बंसल, कपिल मित्तल, बृज जिंदल,नवीन बंसल, विवेक बंसल, सचिन अग्रवाल, रमेश सिंघल सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं समाज के वरिष्ठ लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर मौजूद सभी लोगों ने विशाल सिंगला के सामाजिक, धार्मिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों की सराहना करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर समाजसेवा के लिए शुभकामनाएं दीं।
फोटो परिचय : विशाल सिंगला का स्वागत सम्मान करते हुए गणमान्य लोग।