देवबंद: खानकाह चौकी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने 201 ग्राम चरस के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार
देवबंद में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 201 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई है। आरोपी की पहचान विशाल पुत्र अशोक निवासी वाल्मीकि बस्ती, देवबंद के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।