स्टार्टअप आइडिया बूटकैंप में विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए नवाचार के विचार
एलएनएमसीबीएम के स्टार्टअप सेल एवं एमआईटी के स्टार्टअप सेल के संयुक्त तत्वावधान में स्टार्टअप आइडिया बूटकैंप का आयोजन किया गया। बूटकैंप में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपने अभिनव एवं रचनात्मक स्टार्टअप आइडिया प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को स्टार्टअप बिहार नीति के विभिन्न लाभों एवं उद्यम शुरू करने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
मुजफ्फरपुर जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक श्री विजय शंकर प्रसाद ने विद्यार्थियों को अपने अभिनव विचारों को व्यवसाय में बदलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवा अपने कौशल और नवाचार के माध्यम से स्वरोजगार के साथ-साथ रोजगार सृजन की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
एल एन मिश्र कॉलेज के निदेशक डॉ. मनीष कुमार ने विद्यार्थियों को अपना उद्यम शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने स्टार्टअप बिहार के माध्यम से वित्तीय सहायता प्राप्त कर सफलतापूर्वक आगे बढ़ रहे स्टार्टअप्स के उदाहरणों की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों से अपने विचारों को व्यावहारिक रूप देने का आह्वान किया।
प्रोजेक्ट मैनेजर श्री आशुतोष कुमार झा ने विद्यार्थियों को बूटकैंप के उद्देश्य, गतिविधियों एवं स्टार्टअप की विभिन्न प्रक्रियाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं, फैकल्टी इंचार्ज ने विद्यार्थियों को बाजार तक पहुंच, उत्पाद विकास एवं ग्राहकों की आवश्यकताओं को समझने से संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
एलएन मिश्रा कॉलेज ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट के स्टार्टअप सेल के फैकल्टी इंचार्ज डॉ. किशोर पार्थ ने विद्यार्थियों के लिए मार्केट एक्सेस एवं प्रोडक्ट डेवलपमेंट पर विशेष सत्र लिया। उन्होंने विद्यार्थियों को बाजार की जरूरतों को समझने, सही ग्राहक वर्ग की पहचान करने, उत्पाद को ग्राहकों की आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित करने तथा उसे बाजार तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी।
जिला स्टार्टअप कोऑर्डिनेटर श्री कुणाल सिंह ने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत स्टार्टअप आइडिया का मूल्यांकन किया। उन्होंने विभिन्न विचारों की व्यावसायिक संभावनाओं, विस्तार क्षमता (Scalability) एवं विश्वसनीयता (Reliability) पर चर्चा करते हुए विद्यार्थियों को अपने आइडिया को और बेहतर बनाने के लिए मार्गदर्शन दिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में उद्यमिता, नवाचार एवं स्वरोजगार की भावना को बढ़ावा देना तथा उन्हें स्टार्टअप के लिए उपलब्ध सरकारी सहायता एवं अवसरों से परिचित कराना रहा।
#CMSamrat
#samratchoudhary
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Industries Department, Bihar